बगहा, नवम्बर 2 -- संदिग्ध मौत और पुलिस जांच Bagaha News: नौतन। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के दिउलिया वार्ड नंबर 07 में एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान नुरैशा खातून (30 वर्ष) पति रौशन मियां के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।घटना की सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले मौके पर पहुंचे। मृतका के पिता सरेया थाना क्षेत्र पहाड़पुर निवासी आलम मियां ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी बेटी का पति रौशन मियां हमेशा नशा करता था और उनकी लड़की के साथ हमेशा मारपीट करता था। ससुराल वाले हमेशा प्रताड़ित करते थे सभी लोगों ने मिलकर उनकी बेटी की हत्या कर दी है।घटना की सूचना पर जगदीशपुर थानाध्यक्ष नितेश कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर बारीकी से निरीक्षण किय...