बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: बेतिया। राम लखन सिंह यादव (आरएलएसवाई) कॉलेज के संगीत विभाग में डॉ. विभा भारती ने शनिवार को सहायक प्राध्यापक के पद पर योगदान कर लिया है। उनके योगदान से कॉलेज के संगीत विभाग में शिक्षकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इससे संगीत विषय की पढ़ाई और विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों को गति मिलने की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...