बगहा, अक्टूबर 1 -- Bagaha News: बेतिया । योगापट्टी के गोलाघाट डुमरी में चंपारण का बांध टूटने से दशकों से मृत पड़ी चंद्रावत नदी ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी के बाएं तटबंध की ओर बेतिया शहर व दाएं तटबंध की शहर से सटे बैरिया प्रखंड के मोहल्ले के लिए यह खतरे की घंटी है। बाढ़ के खतरे से संतघाट, पथरीघाट से लेकर मथौली तक हड़कंप है। चंद्रावत के रौद्र रूप से शहर को बचाने के लिए निगम ने एहतियाती कदम उठाये हैं। शांति माई स्थान के पास शांति माई-नगदहिया सड़क पर बह रहे एक से डेढ़ फीट पानी को शहर पर आने से रोकने के लिए निगम ने बांध बना दिया है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: चंद्रावत उफनाई, संतघाट मंदिर तक पहुंचा पानी बुधवार को बनाये गये बांध से राहत मिली है। संत घाट और खिरिया घाट पर दिन-रात अधिकारी से लेकर कर्मी तक को निगरानी के लिए तैनात किया गय...