बगहा, अगस्त 21 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना के बैरिया चूड़ीहरवा टोला वार्ड नंबर एक स्थित बैसिया नाला में डूबने से शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे के करीब 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान चूड़ीहरवा टोला निवासी ललन प्रसाद के पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही बैरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच, बेतिया भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि शिवम कुमार की नाला में डूबने से मौत हुई है। मृतक के पिता ललन प्रसाद ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे उनका पुत्र घर के पीछे स्थित बैसिया नाला की ओर खेलने गया था। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। करीब तीन बजे नाला के पास पहुंचने पर शिवम पानी में मृत अवस्था में उपलता हुआ मिला।बताया जात...