Bagaha News: शोध में विषय का गहरा अध्ययन अनिवार्य : सांसद
बगहा, अक्टूबर 28 -- महाविद्यालय में नए भवन का उद्घाटन Bagaha News: बेतिया, बेका। नगर के महेश्वरनाथ महामाया महिला महाविद्यालय में बुधवार को 60 लाख रुपये से अधिक की लागत से बने सात क्लास रूम वाले दो मंजिला भवन का उद्घाटन पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत शोध आधारित उच्च शिक्षण व्यवस्था में विद्यार्थियों के लिए विषयों का गहन अध्ययन अनिवार्य है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए गूगल और यूट्यूब पर उपलब्ध डिजिटल कंटेंट का भी उपयोग करें। समारोह में सदर एसडीएम विकास कुमार ने कहा कि सांसद के निर्देशन में महाविद्यालय में नए संकाय और विषयों की पढ़ाई शुरू कराने की पहल भी की जा रही है।इससे पूर्व प्राचार्या प्रो. डॉ. सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.