बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: बगहा। चौतरवा स्थित प्राचीन शिव मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से भगवान शिव के समक्ष शीश झुकाकर पूजा-अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना पूरी होती है। सावन के साथ-साथ सालभर यहां श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है। मंदिर के पुजारी लालजी तिवारी ने बताया कि चौतरवा शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के प्रति लोगों की गहरी आस्था है। श्रद्धालु यहां पहुंचकर शिवलिंग पर जल, दूध और बेलपत्र अर्पित करते हैं। इसके बाद भगवान शिव की पूजा कर अपनी मनोकामना पूरी होने की प्रार्थना करते हैं। सावन के महीने में मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ जाती है। यह भी पढ़ें- दानीनाथ मंदिर आज भी श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र आसपास के गांवों के अलावा दूर-दराज के क्षेत्रों...