बगहा, अगस्त 6 -- Bagaha News: चनपटिया, नगर संवाददाता। चनपटिया नगर के वार्ड संख्या-7 स्थित नीमिया माई स्थान मंदिर परिसर में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब नौ बजे पूजा स्थल से धार्मिक अनुष्ठान के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। पकड़िया छठ घाट स्थित सिकरहना नदी के तट से वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि विधान के साथ 201 महिलाओं और कन्याओं ने जल भरकर कलश को सिर पर धारण किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं कतारबद्ध होकर श्रद्धा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ी। कलश यात्रा चनपटिया बाजार के प्रमुख चौक-चौराहों से होते हुए पुन: नीमिया माई स्थान मंदिर के परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना को लेकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा इस दौरान सैकड़ो...