Bagaha News: शादी की नीयत से लड़की का अपहरण, मामला दर्ज
बगहा, जुलाई 13 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। बहला फुसलाकर कर अपनी 24 वर्षीय पुत्री को भगा जाने के मामले में पटखौली थाना क्षेत्र के एक गांव के निवासी प्रशांत राम ने रामनगर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। पुलिस को दिए आवेदन में उसने बताया है कि उसकी पुत्री अपने बुआ के यहां भुवनेश्वर चौक रामनगर में गई थी। जहां से उसके गांव के निवासी भूटन राम ने अपने दोस्त राकेश उर्फ रामायण राम के सहयोग से बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस को उसने बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर मै जब उसके घर पूछने गया तो उसके भाई अंगूर राम और माता प्रभावती देवी ने मेरे साथ गाली गलौज की और वहाँ से भगा दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.