बगहा, जुलाई 11 -- Bagaha News: मैनाटाड़। पुरुषोत्तमपुर थाना के एक गांव से युवती का शादी की नीयत से अपहरण कर लिया गया है। मामले में अपहृत युवती की मां ने सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है ।दर्ज प्राथमिकी में बताया कि उसका पड़ोसी राजबली कुमार शादी की नीयत से मेरी बेटी को विगत 8 जुलाई को भगाकर चला गया है । उसके घर जाकर पूछने पर उसके परिजनों द्वारा मारपीट और गाली गलौज की गयी ।काफी खोजबीन करने पर भी मेरी बेटी की कोई अता-पता नहीं चला। पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि मामले में प्राथमिक दर्ज कर अपहृत युवती की बरामदगी और अपहर्ता की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...