बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: साठी,एसं। उच्च विद्यालय साठी में शनिवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने शहीद शिक्षक कामरेड बलिराम प्रसाद की 48वीं पुण्यतिथि मनाई। प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद आयोजित सभा में उनके देशभक्ति और गरीबों-वंचितों के अधिकारों के लिए किए गए संघर्ष को याद किया गया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा के नरकटियागंज अनुमंडल प्रभारी सह जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि बलिराम प्रसाद ने वंचितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...