Bagaha News: शराब संग महिला धंधेबाज गिरफ्तार
बगहा, सितम्बर 14 -- Bagaha News: सिकटा। गोपालपुर थाने के महेशङा गांव के नजदीक से पुलिस ने चुलाई शराब समेत एक महिला धंधेबाज को पकङने में सफलता पाई है। गिरफ्तार महिला धंधेबाज की पहचान महेशड़ा गांव के लालू महतो के पत्नी शान्ति देवी(45)के रूप में हुई है।थानाध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि एएसआई दिनेश प्रसाद के नेतृत्व में जवान पूनम कुमारी,दीपक कुमार व कौशल्या कुमारी समेत कई जवान सदल-बल छापेमारी पर निकले थे।इसी दौरान सूचना मिला कि महेशङा गांव के नजदीक पुल जाने वाले रास्ते में अपने भुजा-मीट व मछली के नास्ते दुकान में देशी चुलाई शराब लाकर रखी है तथा चोरी छिपे ब्रिकी कर रही है। छापेमारी में उक्त महिला रंगेहाथ पकङी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.