Bagaha News: व्यायाम करना बेहद जरूरी:केंद्रीय मंत्री
बगहा, अक्टूबर 24 -- Bagaha News: लौरिया। स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जिम से लोगों को व्यायाम करने में मदद मिलेगी। ये बातें केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने कहीं। वे शनिवार को लौरिया के डा. हीरालाल साह परिसर में डीबी आयरन क्लब जिम सेंटर का उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। व्यवस्थापक दिग्पाल ज्योति, भूपाल ज्योति, मुन्ना कुमार, दिवाकर कुमार व सेवानिवृत्त शिक्षिका उषा देवी ने इसे लोगों के तोहफा बताया। मौके पर पर प्रखंड प्रमुख शम्भू तिवारी, कांग्रेस नेता जय सिंह, सभापति प्रतिनिधि संजय कुमार, उप सभापति प्रतिनिधि लड्डू सिंह, राजू ठाकुर, प्रदीप मिश्रा, भास्कर मिश्रा,अजय ठाकुर, कुणाल कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.