बगहा, जुलाई 30 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट की परीक्षा के रिजल्ट निकालने के बाद से स्नातक में नामांकन की होड़ शुरू हो गई। सामान्य कोर्स से स्नातक करने के लिए कॉलेज में आवेदन के साथ ही कट ऑफ लिस्ट लगातार जारी हो रहा है इधर दूसरी तरफ से वोकेशनल कोर्स में अभी आवेदन करने की प्रक्रिया ही जारी है। अभी तक एक भी कट ऑफ लिस्ट जारी नहीं हुआ है। जबकि जुलाई महीना अब अंतिम सप्ताह में चला गया है। इससे छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अभिभावकों की भी परेशानी बढ़ गई है। एक तरफ जहां सामान्य कोर्स में नामांकन करने के लिए चार कट ऑफ लिस्ट जारी हो चुकी है। उसके अनुसार जिले के कॉलेज में नामांकन भी हो गया है वहीं दूसरी तरफ वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए एक भी मेधा सूची अब तक विश्वविद्यालय में जारी नहीं की है। जिसे छात्र-छात्राएं परेशान है, इधर महा...