बगहा, सितम्बर 22 -- Bagaha News: बगहा। बगहा एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर पुलिस जिला में चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने अंग्रेजी व देशी शराब बरामद करने के साथ कई आरोपितों को गिरफ्तार किया है।इस अभियान में पुलिस ने 46 वारंट और दो कुर्की का निष्पादन किया गया। वहीं, वाहन जांच के दौरान 410 वाहनों से कुल 2.27 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। एसपी ने बताया कि नौरंगिया थाना पुलिस ने उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियुक्त धुरन बीन व नागेंद्र बीन के विरुद्ध मामला दर्ज किया। इसी धारा के मामले में खेमराज कुमार व प्रदीप कुमार तथा वारंट के मामले में दीपक कुमार व सुरेश सानी को गिरफ्तार किया है। सेमरा थाना पुलिस ने वारंट के मामले में असलम अंसारी व नितीश कुमार को गिरफ्तार किया। धनहा पुलिस ने नितिश कुशवाहा व नितिश सहनी को गिरफ्तार किया। पटखौली थाना पुलिस ने...