बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: बगहा। अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में 15 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि इस अभियान के दौरान चिउटाहा थाना पुलिस ने वारंट के आधार पर समसुदिन अंसारी, जलाउद्दीन अंसारी और कमाल अंसारी को गिरफ्तार किया। धनहा थाना पुलिस ने बली नट, मैनेजर पटेल और रामायण पटेल को पकड़ा। नौरंगिया थाना पुलिस ने नितेश कुमार, जितेंद्र कुमार और सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया। रामनगर थाना पुलिस ने वारंटी उमेश कुमार केवट और सुखल मियां को गिरफ्तार किया। सेमरा थाना पुलिस ने शंकर मुसहर को पकड़ा। भैरोगंज थाना पुलिस संदीप कुमार को गिरफ्तार किया। पटखौली थाना पुलिस ने भीम राम और अर्जुन राम के विरुद्ध मामला दर्ज किया। कार्रवाई में सात लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की गई। पिपरासी थाना पुलिस ने वारंट के...