Bagaha News: विवाहिता के साथ दुष्कर्म का आरोप, युवक धराया
बगहा, नवम्बर 3 -- Bagaha News: श्रीनगर, एक संवाददाता। बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ दुष्कर्म के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर आरोपी युवक पर एफआईआर दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज रही है।गिरफ्तार युवक की पहचान चनपटिया थाना क्षेत्र के खैर नया टोला भैसही निवासी मनकेश्वर पटेल के पुत्र सुभाष कुमार (22) के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए बेतिया भेजा गया है।पुलिस को दिए आवेदन में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि युवक रिश्तेदारी का संबंध बताकर उसके घर आया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.