Bagaha News: विवाहिता की हत्या मामले में पति गिरफ्तार सास व देवर को पकड़ने के लिए छापेमारी
बगहा, अक्टूबर 27 -- Bagaha News: सिकटा,एक संवाददाता। सिकटा थाना के लक्ष्मीपुर गांव में विवाहिता रिंकी देवी(20)की हत्या मामले में पुलिस ने पति राहुल कुमार साह दो महीने बाद गिरफ्तार किया है। वहीं सास मालती देवी व देवर फरार हैं। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।प्रभारी थानाध्यक्ष शशिकांत दुबे ने बताया कि विवाहिता रिंकी देवी की हत्या के मामले में आरोपित पति को गिरफ्तार किया गया है।घटना के बाद से ही तीनों आरोपित पति,सास व देवर घर से फरार थे। मामले के अनुसंधानकर्ता दारोगा सच्चिदानंद सिंह ने बताया कि विवाहिता का देवर घटना से पहले ही एक निजी कंपनी में काम करने के लिए बाहर रहता है,जबकि उसकी सास अब भी फरार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.