Bagaha News: विवाहिता की इलाज के दौरान मौत
बगहा, जुलाई 22 -- Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में पारिवारिक कलह से परेशान होकर फंदे से झूलने वाली विवाहिता की इलाज के दौरान बुधवार को जीएमसीएच बेतिया में मौत हो गई है। मृतका की पहचान श्रीनगर पूजहां थाना क्षेत्र के भवानीपुर परती टोला नया बस्ती वार्ड संख्या पांच निवासी भोला चौधरी की 20 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस भवानीपुर गांव पहुंची। तब तक परिजन महिला को फंदे से उतार चुके थे। पुलिस की मदद से उसे इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया भेजा गया । जहां करीब 24 घंटे तक इलाज चलने के बाद बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। इस मामले में अभी तक किसी पक्ष से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.