बगहा, अक्टूबर 7 -- Bagaha News: शनिचरी। योगापट्टी थाना क्षेत्र के डीही गांव में बुधवार की शाम बकरी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। परिजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए योगापट्टी सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया। जख्मी महिला की पहचान डीही गांव निवासी नजमुन नेशा के रूप में हुई है। महिला ने बताया कि उसकी बकरी पड़ोसी के घर में चली गई थी। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट, महिला जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...