बगहा, अक्टूबर 12 -- जमीन विवाद में घायल युवक की मौत Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र की मियांपुर तिलंगही पंचायत के वार्ड-5 में जमीन विवाद में मारपीट के दौरान घायल तेजेंद्र कुमार (22) की मौत रविवार को हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद उसका शव दरवाजे पर पहुंचा। इसके बाद वहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों की चित्कार से गांव गूंज उठा। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने विवादित जमीन पर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार बीते छह अक्टूबर को जमीन में लगे अरहर के पौधों को काटने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। इसमें तेजेंद्र कुमार समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी घायलों का बैरिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने तजेंद्र को ज...