बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: बेतिया/एक संवाददाता विभिन्न थाने की पुलिस ने रविवार को छापेमारी कर अलग-अलग मामलो के 20 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि विभिन्न थाने की पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में 12 वारंटी समेत 20 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से दो की गिरफ्तारी उत्पाद अधिनियम के तहत की गई है। अजमानतीय 12 वारंट का निष्पादन किया गया है। पुलिस इन सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दी है। विगत 24 घंटा में पुलिस की कार्रवाई में एक किलो 200 ग्राम गांजा, 500 मिलीलीटर शराब व एक वाहन जब्त किया गया है। अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए गए वाहन जांच के दौरान पुलिस यातायात नियमों का उल्लंघन करने और आधे अधूरे कागजात वाले वाहन चालकों से 86 हजार रुपये जुर्माना वसूल की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...