Bagaha News: विभागीय उपेक्षा से भंगहा स्कूल की नहीं हुई चाहरदीवारी
बगहा, जुलाई 10 -- Bagaha News: नौतन। प्रखंड के खड्डा पंचायत स्थित दलित बस्ती के प्राथमिक विद्यालय भंगहा में वर्षों से चाहरदीवारी का निर्माण नहीं होने से बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई दोनों प्रभावित हो रही है। विद्यालय परिसर की घेराबंदी नहीं होने के कारण कई बच्चे कक्षा से बाहर निकलकर इधर-उधर घूमने लगते हैं। ऐसे में शिक्षकों का अधिक समय बच्चों को संभालने में ही बीत जाता है।
विद्यालय की सुरक्षा ग्रामीणों के अनुसार विद्यालय के तत्कालीन प्रधानाध्यापक रामप्रसाद पासवान तथा वर्तमान प्रधानाध्यापक जावेद आलम ने कई बार विभाग को पत्र लिखकर चाहरदीवारी निर्माण की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालांकि विभाग की ओर से विद्यालय भवन की मरम्मत और रंग-रोगन का कार्य कराया गया है, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से सबसे जरूरी चाहरदीवारी का निर्माण आज तक अधूरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.