बगहा, जुलाई 16 -- Bagaha News: बेतिया,विधि संवाददाता। जिला विधिज्ञ संघ के आम चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 6 अगस्त को संघ के 21 पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन गुरुवार तक विभिन्न पदों के लिए 74 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। चुनाव पदाधिकारी मधुसूदन प्रसाद तथा प्रवेश चंद्र झा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए कुल 7, सचिव 6, उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए 15, संयुक्त सचिव के तीन पदों हेतु 8 तथा सहायक सचिव के तीन पदों के लिए 9 उम्मीदवारों ने दावेदारी पेश की है। कार्यकारिणी के सात पर्दों के लिए 19 व अंकेक्षक के दो पदों हेतु तीन तथा कोषाध्यक्ष के एकल पद हेतु सात ने पर्चा दाखिल किया है। अध्यक्ष पद पर वर्तमान अध्यक्ष एगेंद्र कुमार मिश्र,अशोक शर्मा,श्याम कुमार मिश्र, कल्पांत रमण,नीरज कान्त मणि मिश्र, रमेश त्रिपाठी तथ...