बगहा, अगस्त 30 -- Bagaha News: बगहा/भितहा। गंडक नदी के जलस्तर में हो रहे उतार-चढ़ाव को देखते हुए वाल्मीकिनगर विधायक सुरेंद्र कुशवाहा ने पीपी तटबंध के कई बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान वाल्मीकिनगर विधायक ने रविवार को भितहां प्रखंड के दुलारी प्वाइंट, बररिया और चंदरपुर कैंप के समीप तटबंध की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से नदी के जलस्तर और तटबंध की मौजूदा स्थिति की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- मंगलपुर में कटाव व बराज का मंत्री ने लिया जायजानिरीक्षण की जानकारी विधायक ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष नजर रखने और लगातार निगरानी करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कहा कि फिलहाल तटबंध सुरक्षित है और कहीं किसी तरह का दबाव नहीं है। विधायक ने गंडक नदी में अधिकतम पानी सहने की क्षमता के संबंध में भी अधिकारियों ...