Bagaha News: विधायक की पहल पर पटना के लिए शुरू होगी बस सेवा
बगहा, सितम्बर 5 -- Bagaha News: इनरवा। सिकटा विधायक समृद्ध वर्मा को पहल पर मैनाटाड़ प्रखंड मुख्यालय से राजधानी पटना के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू होगी।बस सेवा शुरू होने से प्रखंड क्षेत्र के लोगों को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। वर्तमान में मैनाटाड़ से पटना जाने वाले यात्रियों को बेतिया या अन्य स्थानों पर बस बदलनी पड़ती है, जिससे समय और पैसे दोनों की अधिक खपत होती है। विधायक ने बताया कि सीधी बस सेवा शुरू करने की मांग पूर्व से रही है। खासकर विद्यार्थियों, मरीजों, नौकरी पेशा लोगों, व्यवसायियों और अन्य जरूरी कार्यों से पटना जाने वाले लोगों परेशानी का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब यह परेशानी जल्द खत्म हो जायेगी। परिवहन मंत्रालय से सैद्धांतिक सहमति मिल गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.