बगहा, अगस्त 14 -- Bagaha News: नरकटियागंज। नरकटियागंज के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को धूमधाम से तिरंगा यात्रा निकाली गई। वंदे मातरम के जयघोष के बीच विधायक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में उनके पकड़ी ढाला आवास से तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों लोगों की भागीदारी रही। विधायक आवास से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के पुरानी बाजार होते हुए शहीद चौक पर पहुंचने के उपरांत वहां वीर शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस कार्यक्रम में नप के पूर्व उप सभापति रत्नेश कुमार उर्फ बबलू सर्राफ समेत राजेश जायसवाल,हरिशंकर प्रसाद, बड़ेलाल कुमार,प्रमुख प्रतिनिधि चंदन साह, महेश साह,मदन तिवारी,चंदू तिवारी, किरण देवी आदि थे। यह भी पढ़ें- Buxar News: शहर में निकली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- Etah News: अ...