बगहा, सितम्बर 24 -- Bagaha News: लौरिया। मठिया पैक्स केअधीन आने वाले जमीन पर अतिक्रमण का मामला सामने आया है। जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर पैक्स अध्यक्ष संदीप कुमार ठाकुर ने लौरिया सीओ को आवेदन गुरुवार को सौंपा है। अध्यक्ष ने आवेदन में जमीन पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप लगाते प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पैक्स अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण स्व. लखराज साह द्वारा 30 अक्टूबर 1961 को राज्यपाल के नाम से जमीन निबंधित किया था। जमीन का खाता 212, खेसरा नंबर 1608 और रकबा 15 धूर बताया गया है। उक्त जमीन पर एक पुराना जर्जर भवन भी बना हुआ है, जहां पूर्व में चुनाव कराया जाता था। अध्यक्ष के अनुसार यह जमीन वर्षों से मठिया पैक्स की देखरेख में रहता आया है। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण रोकने के लिए जब वहां वे गए तो अतिक्रमणकारी झगड़ा करने के ल...