बगहा, अगस्त 16 -- Bagaha News: सिकटा,एक संवाददाता प्रखंड के लौठाहा गांव स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक,शिक्षिका व छात्र-छात्राओं ने हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाला।प्रधान शिक्षक रणविजय राज के नेतृत्व में सहायक शिक्षक सोहराब अंसारी, विशिष्ट शिक्षक व्यास राम तथा विद्यालय अध्यापक गरिमा मिश्रा साथ में रसोईया सीता देवी,पूनम देवी सफाई कर्मी लखन हाजरा व ग्रामीण शामिल हुए।भवन विहीन विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...