बगहा, जुलाई 21 -- Bagaha News: बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन का लक्ष्य है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले की 44 ग्राम पंचायतों एवं सभी नगर निकायों में सहयोग शिविर लगाया गया। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर की 42 पंचायतों और नगर निकाय के 32 वार्डों में लगा सहयोग शिविर, हुआ समाधान सहयोग शिविर का आयोजन जिला प्रशासन की निगरानी में लगे इन शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं शहरी लोगों ने अपनी समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखी। विभिन्न विभागों से संबंधित अपनी समस्याओं एवं मांगों के आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा तत्काल कार्रवाई प्रारंभ की गई। जबकि पूर्व...