बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: सिकटा। सीएचसी,सिकटा के सभागार में शुक्रवार को आशा कार्यकर्ताओं व फैसिलेटरों की बैठक हुई। अध्यक्षता प्रभारी डॉ.नेसार अहमद ने की। बैठक में प्रभारी डॉ. अहमद ने कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी।वहीं बीसीएम (आशा)अनिल कुमार ने 14 अगस्त तक आशा कार्यकर्ताओं को हाउस-टू-हाउस सर्वे करने, ड्रॉप आउट और लेफ्ट आउट बच्चों पर विशेष फोकस करने समेत कई निर्देश दिए। बैठक में लेखापाल रंजीत पासवान,डीईओ आदर्श कुमार,एफपीसी विवेक कुमार,फैसिलेटर अंतिमा देवी,रागनी देवी,ऊषा देवी,अनिता देवी आदि थे। यह भी पढ़ें- Bhabua News: नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र संचालित करने का निर्देश यह भी पढ़ें- Jamtara News: विश्व स्तनपान सप्ताह सफल बनाने का निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...