बगहा, जुलाई 6 -- Bagaha News: बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक हुई।विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निष्पादन किया जाए।बैठक की शुरुआत सहयोग शिविरों के माध्यम से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा से हुई। जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों का प्रभावी एवं संतोषजनक निष्पादन कराया जाए। उन्होंने कहा कि बिना ठोस एवं वैध कारण के किसी भी आवेदन को अस्वीकृत नहीं किया जाए। प्रत्येक आवेदन का निष्पक्ष एवं संवेदनशील तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। यह भी पढ़ें- Supaul News: सुपौल : सम...