Bagaha News: रेल लाइन के पास मिला युवक का शव
बगहा, अक्टूबर 21 -- Bagaha News: पिपरासी। सीमावर्ती यूपी के हनुमानगंज थानाक्षेत्र के पनियहवा चौक के समीप निर्माणाधीन छितौनी - तमकुही रेल लाइन के बगल में झाड़ियों में एक 23 वर्षीय युवक का शव मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही शव के पहचान के लिए आसपास के लोगों की भीड़ लगी। इसी बीच शव की जानकारी पुलिस को हुई। मौके पर पहुंची हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कुशीनगर जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिग्विजय नारायण राय ने बताया कि मंगलवार की दोपहर सूचना मिली कि रेल लाइन के बगल में झाड़ियों में युवक शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस को युवक के शव को कब्जे में लेते हुए जांच शुरू की तो युवक के पैकेट में मोबाइल बरामद हुआ। उसके मोबाइल से युवक के घर फोन कर घटना की जानकारी दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.