बगहा, अगस्त 11 -- Bagaha News: मझौलिया, एक प्रतिनिधि। सुगौली-नरकटियागंज रेलखंड के बखरिया पंचायत स्थित राजघाट मंदिर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 195/23 के पास हुई। मृतक की पहचान बखरिया पंचायत के कुर्मी टोला वार्ड संख्या-दो निवासी रामाधार प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र सरगुज पटेल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: हाजीपुर-सोनपुर रेलखंड से एक युवक का शव बरामदघटना की सूचना घटना के बाद रेलवे ट्रैक के आसपास लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मझौलिया थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया।स्वजन का हाल हादसे की सूचना मिलते ही मृ...