Bagaha News: रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
बगहा, अगस्त 13 -- Bagaha News: बेतिया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलदारी के समीप बुधवार की सुबह रेलवे ट्रैक किनारे अज्ञात युवक के शव मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई।युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट मे आने से हुई है।ग्रामीणों की सूचना पर मुफस्सिल थाना की पुलिस पहुंच कर कागजी करवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेजा दिया।जीएमसीएच मे मुफस्सिल थाना के दारोगा ओम कुमार ने बताया की अज्ञात युवक की पहचान उसके पॉकेट से मिले आधार कार्ड व अन्य कागजात से कर ली गई है।उन्होंने बताया की मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना छेत्र के सिंघाछापर वार्ड संख्या 33 निवासी अब्बास मिया का पुत्र एहसान मिया के रूप मे हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.