Bagaha News: रीना देवी के नृशंस हत्या मामले की सुनवाई पूरी
बगहा, अगस्त 8 -- Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। धनहा थाना क्षेत्र के बहुचर्चित रीना देवी नृशंस हत्याकांड में जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश चतुर्थ मानवेन्द्र मिश्र की अदालत में शनिवार को सुनवाई पूरी हो गई है। मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाने के लिए 11 अगस्त की तिथि निर्धारित की है। करीब छह वर्ष पुराने इस मामले के फैसले पर सभी की निगाहें टिकी है। अपर लोक अभियोजक मन्नु राव ने बताया कि रीना देवी की हत्या करने के बाद उसके शव के कई टुकड़े कर दिए गए थे। बोरे में पैक कर शव के टुकरों को फेंक दिया गया था। शव की पहचान करना भी पुलिस और परिजनों के लिए बड़ी चुनौती थी। मां ने गले में मिली पीतल की चाबी के आधार पर शव की पहचान बेटी रीना देवी के रूप में की थी। घटना की वीभत्सता को लेकर यह मामला इलाके में काफी चर्चित रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.