बगहा, नवम्बर 10 -- छठ घाटों पर तैयारियां तेज Bagaha News: रामनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक छठ घाटों की साफ-सफाई और सजावट का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, घरों में भी महिलाएं पर्व से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गई हैं। नगर के विभिन्न छठ घाटों पर पूजा समितियों की ओर से साफ-सफाई के साथ सजावट का काम कराया जा रहा है। न्यू मार्केट के समीप स्थित नगर के मुख्य छठ घाट पर विशेष रूप से तैयारियां की जा रही हैं। यहां घाट की सजावट के साथ लाइटिंग आदि का काम शुरू कर दिया गया है। वहीं, बेला गोला, पुरानी बाजार, मिल बहुअरी और बिलासपुर समेत अन्य घाटों पर भी साफ-सफाई का काम तेजी से चल रहा है। इस कार्य में नगर परिषद के सफाई कर्मी भी पूजा समितियों का सहयोग कर रहे हैं। मुख्य छठ घाट पूजा समि...