Bagaha News: रामनगर में खुलेगा वेटेनरी कॉलेज और सैनिक स्कूल
बगहा, जुलाई 22 -- Bagaha News: रामनगर, एक प्रतिनिधि। रामनगर के लिए विकास की दो बड़ी और बहुप्रतीक्षित योजनाओं वेटेनरी कॉलेज और सैनिक स्कूल को धरातल पर उतारने की कवायद अब तेज हो गई है। बुधवार को पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम के इस दौरे के बाद रामनगर में इन दोनों बड़े शैक्षणिक संस्थानों के खुलने की उम्मीद प्रबल हो गई है। जानकारी के अनुसार, प्रशासन द्वारा बखरी पचरुखिया गांव के समीप सैनिक रोड के किनारे 30 एकड़ भूमि इसके लिए प्रस्तावित की गई है। बुधवार की दोपहर डीएम तरनजोत सिंह इसी प्रस्तावित भूमि पर पहुंचे। उन्होंने वहां जमीन से जुड़ी चीजों की जानकारी ली। इस दौरान रामनगर के बीडीओ अजीत कुमार, आरओ सह बीईओ कुंदन कुमार मौके पर मौजूद रहे। हालांकि सूत्रों की मानें तो निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.