बगहा, अगस्त 19 -- Bagaha News: बगहा।नगर के वार्ड दो मोहल्ले में सोमवार की रात बिजली गुल रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। देर शाम बिजली जाने के बाद पूरी रात आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। बिजली नहीं रहने के कारण उमस भरी गर्मी में लोग परेशान रहे। वहीं, घरों में लगे पंखे, कूलर और अन्य विद्युत उपकरण बंद रहे। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हुई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों को इसकी सूचना देने के बावजूद रात में आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...