बगहा, जुलाई 18 -- Bagaha News: बेतिया,एक संवाददाता। शहर में पुलिसकर्मी बनकर ठगी करने वाले गिरोह ने शुक्रवार की दोपहर महिला से सोने की चेन लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने नगर थाना मे अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। सिविल ड्रेस में बाइक सवार दो बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला को चेकिंग का भय दिखाया और उसकी सोने की चेन लेकर फरार हो गए।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की पहचान में जुट गई है। जानकारी के अनुसार वार्ड 14, गंज-2 निवासी वर्षा कुमारी लाल बाजार से मीना बाजार होते हुए अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान राज स्कूल के पूर्वी गेट के समीप बाइक पर सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आगे पुलिस की सघन जांच चल रही है और सुरक्षा के लिहाज से वह अपनी सोने की चेन उतारकर पर्स में रख लें।...