बगहा, अक्टूबर 5 -- Bagaha News: मझौलिया, एक प्रतिनिधि। तिरूवाह क्षेत्र के रमपुरवा चौक पर सोमबार के दिन 12 बजे के करीब पूर्वाग्रह से ग्रसित एक युवक धीरज तिवारी ने अपने दोस्त बिरवां गावं निवासी कन्द्रोप कुमार हरि (18) को नाक और पीठ पर कैची से हमला कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया।घायल युवक को नाक पर दो टाके तथा पीठ पर चार टांके लगाये गए है। ईलाज कर रही एएनएम ने बताया कि पीठ का जख्म गहरा है।सूचना पर पहुंची मझौलिया 112 की टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझौलिया में ईलाज कराया ।

हमले की सूचनाडायल 112 के एसआई कफिल अहमद ने बताया कि आरोपी युवक को धीरज कुमार को पकड़ लिया गया है।आवेदन मिलने पर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।घायल युवक कन्द्रोप कुमार हरि के पिताजी संतोष पांडेय राजकीय मध्य विद्यालय बिरवां के प्रधान शिक्षक ह...