Bagaha News: रबी महोत्सव में नई कृषि तकनीकों से रूबरू हुए किसान
बगहा, अक्टूबर 28 -- Bagaha News: बगहा। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी देने और रबी फसलों के बेहतर उत्पादन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से बुधवार को बगहा में रबी महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडल कृषि पदाधिकारी राजेश कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार और प्रखंड प्रमुख चंद्रावती देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कृषि विशेषज्ञों और पदाधिकारियों ने किसानों को खेती में नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित उर्वरक के इस्तेमाल और जैविक खाद को बढ़ावा देने पर जोर दिया। साथ ही किसानों को उन्नत खेती, मृदा स्वास्थ्य, पराली प्रबंधन और रासायनिक खाद के विकल्प के रूप में जैविक खाद के उपयोग की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhabua News: किसानों को आधु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.