बगहा, नवम्बर 9 -- Bagaha News: बेतिया। दीपावली के अवसर पर श्री बी.पी. मेमोरियल इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग & पैरामेडिकल साइंसस में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने आकर्षक रंगों, सुंदर आकृतियों और पारंपरिक डिजाइनों से मनमोहक रंगोलियां बनाईं। रंगोलियों के माध्यम से दीपावली के उल्लास, खुशहाली और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई। कॉलेज परिसर रंग-बिरंगी रंगोलियों से सज उठा। कॉलेज प्रबंधन ने छात्राओं के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारने और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने में सहायक होते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...