बगहा, अक्टूबर 17 -- Bagaha News: पिपरासी। स्थानीय थानाक्षेत्र के सेमरा लबेदहा पंचायत स्थित कांटी टोला गांव में एक युवती के फांसी लगा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कांटी टोला गांव निवासी महिला रेखा देवी की 19 वर्षीय पुत्री पुष्पा कुमारी अपने भाई के साथ रहती थी। बीते कुछ दिनों से उसकी मां भी घर से कही बाहर गई हुई है। शुक्रवार को उसने घर पर फांसी लगा ली थी। इसकी जानकारी जब उसके भाई व आसपास के लोगों को हुई तो डरे लोग उसके शव को ठिकाने लगाने के जुगत में लग गए। रात होने पर जब उसके परिजन शव को ठिकाने लगाने के लिए दियरा के तरफ ले जा रहे थे तो कुछ लोगों ने इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया व पुलिस को दी। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 0 पिपरासी में युवती ने फांसी लगा की आत्महत्या पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शव ...