बगहा, जुलाई 8 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। इस बावत पीड़ित मो. आयान ताज ने थाने में आवेदन देकर पुलिस को बताया कि बीते रविवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर के सामने दुकान पर खड़े थे। इसी दौरान संतपुर के सोहेल आलम सहित तीन युवक दो बाइक से वहां पहुंचे और बातचीत के बहाने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। कुछ दूर जाने के बाद नामजदों ने रास्ता बदल दिया। यह भी पढ़ें- Buxar News: युवक पर जानलेवा हमला, बबली दूबे समेत नौ नामजदहमले का विवरण पीड़ित के द्वारा विरोध करने पर एक युवक ने उनका मुंह दबा दिया और तीनों उसे खलवा खाप सरेह की ओर ले गए, जहां उसपर जानलेवा हमला किये। पीड़ित का आरोप है कि नामजद दो युवकों ने चाकू निकालकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसी बीच पीड़ित ने किसी तरह डायल-112 पर कॉल कर दी और...