बगहा, जुलाई 17 -- Bagaha News: नौतन। थाना क्षेत्र की श्यामपुर कोतराहां के वार्ड-8 के बैजु भगत टोला में जमीन के हिस्से को लेकर हुए विवाद में विजय भगत (38) की हत्या कर शव जला देने का आरोप पत्नी नीतू देवी ने लगाया है। उसने पुलिस को बताया कि गुरुवार को जमीन को लेकर विवाद हुआ था। शुक्रवार की दोपहर मैं बकरी चराने चली गई तो पीट-पीटकर मेरे पति की हत्या आरोपितों ने कर दी। इसके बाद शव को जला दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में तनाव की स्थिति है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पावान ने बताया कि आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। यह भी पढ़ें- Bagaha News: जमीन विवाद में युवक की हत्या कर शव जलाने का आरोप आवेदन मिलने पर मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। पत्नी ने पति की हत्या का आरोप उसके बड़े भाई परशुर...