बगहा, सितम्बर 1 -- Bagaha News: श्रीनगर। बैरिया थाना क्षेत्र के बथना पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी विनोद यादव के 35 वर्षीय पुत्र रवि रंजन कुमार की रविवार सुबह हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में बैरिया पुलिस ने बिजली विभाग के कनीय अभियंता राजीव कुमार और एसबीओ प्रदीप कुमार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की है।मृतक के पिता विनोद यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि रविवार सुबह करीब नौ बजे कनीय अभियंता राजीव कुमार ने फोन कर सूचना दी कि 34 वितरणी नहर के पास हाईटेंशन तार काफी नीचे लटक रहा है। इससे वहां से गुजरने वाले लोगों व मवेशियों के करंट की चपेट में आने की आशंका थी। तार को सुरक्षित ऊंचाई पर करने के लिए मानव बल प्रभु राम, मुन्ना कुमार, शंभू कुमार और रवि रंजन कुमार को मियांपुर-तिलंगही नहर के पास जाकर लोहे का पोल गाड़कर हाईटें...