बगहा, अक्टूबर 26 -- शिबू खां हत्याकांड में दो गिरफ्तार Bagaha News: रामनगर, एप्र। रामनगर के मेघवल मठिया गांव में 13 वर्षीय स्कूली छात्र शिबू खां की हत्या के मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार किया है। यह दोनों अप्राथमिकी अभियुक्त हैं। गिरफ्तार आरोपितों में मेघवल मठिया गांव निवासी आफताब अंसारी उर्फ राजू और बेतिया पुलिस जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के मोहिनी गांव निवासी राज कुमार गिरी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों ने पूछताछ के दौरान हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सोमवार को दोनों को न्यायिक हिरासत में बगहा भेज दिया गया। थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने इसकी जानकारी दी। उल्लेखनीय हैं कि मेघवल मठिया गांव निवासी अमानुल्ला खान का 13 वर्षीय पुत्र शिबू खां मठिया मध्य विद्यालय में कक्षा 6 का छात्र था। वह बीते 12 अक्टूबर को घर से स्कूल ज...