बगहा, अक्टूबर 12 -- न्यायालय परिसर की सुविधाओं पर चर्चा Bagaha News: बगहा, हमारे संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में पार्किंग और लिफ्ट की समस्या के कारण पक्षकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। सोमवार को विधिज्ञ संघ बगहा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं की सुविधाओं के साथ-साथ न्यायालय परिसर की व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर करीब एक दर्जन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन महासचिव उपाध्याय सुनील कुमार ने किया। इस दौरान संयुक्त सचिव चंद्रभूषण शांडिल्य ने पार्किंग और लिफ्ट की समस्या को उठाते हुए कहा ...