बगहा, जुलाई 31 -- Bagaha News: सिकटा। प्रखंड के सिरिसिया पंचायत के पंचायत सचिव विकास कुमार पर हर काम में दो से पांच हजार तक घुस मांगने का आरोप लगाते हुए मुखिया राधा देवी ने बीडीओ जयप्रकाश को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा है कि हर काम की फाइल खोलने पर दो हजार से पांच हजार तक घुस मांगते हैं। सिरिसिया डिग्री कॉलेज के सामने रोड में काम हो रहा है,किंतु घुस के चलते फाइल नहीं खोले हैं तथा अभी तक पंचायत में पैसा पड़ा हुआ है।मुझे अनुसूचित जाति समझकर फोन करने पर रिसिव नहीं करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...