Bagaha News: मिट्टी जांच और जैविक खाद के उपयोग पर कार्यशाला
बगहा, अक्टूबर 3 -- Bagaha News: नरकटियागंज, हिसं। चीनी मिल प्रक्षेत्र के धूमाटांड मानपुर गांव में शनिवार को मृदा परीक्षण और जैविक खाद के उपयोग को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें चीनी मिल के ईपी रविन्द्र कुमार तिवारी,डिप्टी ईपी राजीव कुमार त्यागी, गन्ना महाप्रबंधक, कुलदीप सिंह ढाका, उप महाप्रबंधक प्रेम सिंह, केविके के वैज्ञानिक डॉ.रातुल राम, गन्ना प्रसार अधिकारी आज़ाद अहमद आदि ने 200 से अधिक किसानों को प्रशिक्षित किया। मौके पर अधिक पैदावार लेने के बारे में बताया गया। गहरी जुताई, ऑटोमैटिक प्लांटर मशीन द्वारा गन्ना बुवाई वगन्ना कटाई मशीन के संचालन और लाभ के बारे में किसानों को प्रशिक्षित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.